NCF और HCF के अंतर्गत कक्षा सातवीं के छात्रों ने पक्षियों पर आधारित एक रोचक गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने विभिन्न पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके महत्व को समझा ।
छात्रों ने अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उनकी सृजनात्मक और कल्पनात्मक क्षमता का विकास हुआ । यह गतिविधि न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिज्ञासा भी बढ़ाने में सहायक बनी ।
इसके साथ ही, छात्रों ने पक्षियों के संरक्षण के महत्व को भी समझा और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका पर विचार किया । इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों में सीखने के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं
