कक्षा 4 हिंदी - विषय संवर्धन गतिविधि

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक गतिविधि

कक्षा चौथी में आज भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि आयोजित की गई। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ, राष्ट्रीय पशु बाघ, राष्ट्रीय पक्षी मोर तथा राष्ट्रीय फूल कमल के बारे में जाना।

बच्चों ने समझा कि ये सभी हमारे देश के विशेष चिन्ह एवं प्रतीक हैं, जिन्हें राष्ट्रीय प्रतीक कहा जाता है। ये हमारी संस्कृति, विरासत, गौरव और देश की पहचान को दर्शाते हैं।

इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ उन्हें अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान और गर्व का अनुभव कराया।

निष्कर्ष:

हमें अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सदैव सम्मान करना चाहिए, क्योंकि यही हमारे देश की शान, गौरव और पहचान हैं।