कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने कवियों से संबंधित एक रोचक गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने संत कवि रैदास जी के जीवन, विचारों एवं उनके पदों के महत्व को समझा। विद्यार्थियों ने पद लेखन कार्य से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त करते हुए उनकी भावनाओं और संदेशों को गहराई से जाना ।
इस गतिविधि ने छात्रों में सृजनात्मकता , कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल का विकास किया। साथ ही, विद्यार्थियों में साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि एवं संवेदनशीलता भी बढ़ी ।
