Sanskrit Grade V

कक्षा पाँचवीं अ और पाँचवीं ब  के सभी विद्यार्थियों ने संस्कृत की चित्र वर्णन गतिविधि की और इस गतिविधि के माध्यम से पाँचवीं  के विद्यार्थियों ने अपने दैनिक दिनचर्या में प्रयोग आने वाली गतिविधियों से अवगत  होते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की-स्वास्थ्य का महत्व: पार्क में योग करते लोगों को देखकर बच्चों ने सीखा कि सुबह उठकर व्यायाम और योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है।समय की पाबंदी: बच्चे सुबह-सुबह स्कूल जा रहे हैं। इससे सीख मिलती है कि समय पर उठकर अपने काम पर जाना चाहिए*सफाई और पर्यावरण प्रेम*: एक बच्चा पौधों को पानी दे रहा है। इससे बच्चों ने सीखा कि पेड़-पौधों की देखभाल करना और अपने आस-पास सफाई रखना जरूरी है*अनुशासन और संस्कार*: कुछ लोग मंदिर जा रहे हैं। इसे देखकर बच्चे पूजा, प्रार्थना और बड़ों का सम्मान करना सीखते हैं।मेहनत और सकारात्मकता: सभी लोग सुबह प्रसन्न होकर अपने-अपने काम पर जा रहे हैं। इससे बच्चों ने सीखा कि हर काम मेहनत और खुशी से करना चाहिए।इस चित्र से बच्चों ने सीखा कि सुबह जल्दी उठना, योग करना, पढ़ाई करना, सफाई रखना और बड़ों का आदर करना एक अच्छे जीवन के लिए जरूरी है।