एक से अनेक – एकवचन एवं बहुवचन का रोचक अभ्यास!

एक से अनेक – एकवचन एवं बहुवचन का रोचक अभ्यास!

कक्षा 1 के नन्हे-मुन्नों ने ‘एक से अनेक’ गतिविधि के माध्यम से एकवचन और बहुवचन की अवधारणा को बड़े ही रोचक एवं आनंदमय ढंग से समझा।

बच्चों को लड़का–लड़की, पुस्तक–पुस्तकें, फूल–फूल, पेंसिल–पेंसिलें जैसे विभिन्न चित्र दिखाए गए। बच्चों ने चित्रों को पहचानकर उनका नाम बताया और फिर उसी वस्तु के एकवचन से बहुवचन रूप को समझा। 

इसके बाद बच्चों को समूहों में बाँटकर ‘एक से अनेक बनाओ’ खेल करवाया गया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकवचन एवं बहुवचन शब्दों में अंतर को स्पष्ट रूप से समझा और उनका सही प्रयोग वाक्यों में करना भी सीखा। 

सीखना तब और भी मज़ेदार हो जाता है, जब भाषा सीखने के साथ खेल और गतिविधियाँ जुड़ जाएँ!