कक्षा 2 में मात्राओं की पुनरावृत्ति के लिए एक रोचक एवं रचनात्मक गतिविधि करवाई गई।

कक्षा 2 में मात्राओं की पुनरावृत्ति के लिए एक रोचक एवं रचनात्मक गतिविधि करवाई गई। बच्चों ने अपनी उत्तरपुस्तिका में एक-एक मात्रा लिखकर उससे संबंधित दस शब्द लिखे।

बच्चों ने शब्दों को खोजने के लिए अपनी पुस्तक की सहायता ली और साथ ही अपनी सोच एवं शब्द-ज्ञान का प्रयोग करते हुए स्वयं भी नए शब्द लिखे। 

इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने मात्राओं का अभ्यास करने के साथ-साथ शब्द-भंडार, सृजनात्मकता और स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता को भी विकसित किया। सबसे खास बात यह रही कि बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ गतिविधि में भाग लिया और खुशी-खुशी इसे पूरा किया।