नीति दोहा लेखन गतिविधि | कक्षा दसवीं

नीति दोहा लेखन गतिविधि | कक्षा दसवीं 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) एवं NCF के दिशानिर्देशों के अनुरूप कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने ‘नीति दोहा लेखन गतिविधि’ के माध्यम से साहित्य, कला, मूल्यों और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय किया। कबीर, रहीम और वृंद की नीति-परक शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों ने नम्र वाणी, धैर्य, आपसी सामंजस्य और सतत अभ्यास जैसे जीवन-मूल्यों को समझा। 

छंदबद्ध दोहा-सृजन एवं समकालीन विषयों पर मौलिक चिंतन ने उनकी भाषाई दक्षता, काव्यात्मक समझ, कल्पनाशक्ति, मौलिकता और सृजनात्मक कौशल को नया आयाम दिया। इस प्रक्रिया ने उन्हें साहित्य से जोड़ते हुए संवेदनशील, विवेकशील और मूल्यनिष्ठ नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया।