नारी शिक्षा और सम्मान | नाटक गतिविधि – कक्षा नौवीं

नारी शिक्षा और सम्मान | नाटक गतिविधि – कक्षा नौवीं 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के दिशानिर्देशों के अनुरूप कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। 

इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि जिस प्रकार शरीर को सीधा रखने के लिए रीढ़ की हड्डी आवश्यक है, उसी प्रकार समाज की उन्नति के लिए नारी शिक्षा, समानता और सम्मान अनिवार्य हैं। 

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने संवादों एवं भाव-भंगिमाओं के माध्यम से विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।  इस गतिविधि का उन्होंने भरपूर आनंद लिया और नारी शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के महत्त्व को गहराई से समझा। साथ ही, उनके संप्रेषण कौशल, अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, सहयोग की भावना और मंच पर प्रस्तुति देने के आत्मविश्वास का विकास हुआ। यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक, आनंददायक और प्रेरणादायक रहा।